वर्तमान सरकार के कुशासन से आजादी चाहती है जनता : शरद शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

निर्मल संदेश यात्रा का हुआ समापन

अयोध्या। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला के संयोजन में विगत 4 फरवरी से चल रही छह दिवसीय निर्मल संदेश यात्रा का आज समापन किया गया। इस यात्रा में फैजाबाद जिले की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर क्षेत्रों में कुल मिलाकर 550 किलोमीटर यात्रा का भ्रमण किया गया। यात्रा का समापन नगर निगम परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पूर्व यात्रा के कमला नेहरू भवन पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात कमला नेहरू भवन पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं यात्रा के संयोजक शरद शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के दौरान हम जिले के कोने कोने में गए। लोगों में वर्तमान सरकार के खिलाफ अत्यंत रोष है। जनता वर्तमान सरकार के कुशासन से आजादी चाहती है। ऐसी स्थिति में जनता अब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी में विकास की संभावनाएं देखती है। यात्रा को प्रत्येक क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिला जो इस बात का प्रमाण है की जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है और आने वाले समय में जनता ने डॉ निर्मल खत्री को सांसद एवं राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
यात्रा के संयोजक एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शैलेश शुक्ला ने कहां की जनता डॉ निर्मल खत्री जी द्वारा कराए गए विकास कार्य याद कर रही है। और उन्हें पुनः सांसद बनाने के लिए इस बार मतदान करेगी। परिवर्तन की बयार बह रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आंधी चल रही है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने स्वागत करने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया और सबको विश्वास दिलाया कि युवक कांग्रेस आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर यात्रा में रहे छात्र नेता चंद्रिका चौहान जिला महासचिव अभिषेक सिंह शिवम पांडे शोभित शुक्ला शुभम सिंह हिमांशु पांडे अयोध्या विधानसभा बिलाल अंसारी लोकेश तिवारी श्रीनिवास शास्त्री आदित्य शुक्ला मिर्जा कामयाब हुसैन मोहम्मद चांद करण त्रिपाठी सौरभ सिंह अर्जुन वर्मा आदि का स्वागत किया गया। स्वागत सभा में एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान, केके सिंहा मोहम्मद शरीफ बसंत मिश्रा सोहावल ब्लाक के अध्यक्ष अनूप वर्मा आज कांग्रेस की अनुपस्थिति रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya