भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा निकाली जायेगी शहीद नमन यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यात्रा परमवीर चक्र विजेताओं के जायेगी घर

अयोध्या। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के द्वारा 16 दिसम्बर को शहीद नमन यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा परमवीर चक्र विजेताओं के घर जायेगी। अपने आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा पार्टी कार्यालय में अवध क्षेत्र के 14 जिलों के संयोजक व सहसंयोजकों की बैठक में इस कार्यक्रम के साथ सदस्यता अभियान के विषय पर चर्चा की गयी।

बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अवध क्षेत्र के संयोजक सीतेश सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को एक मुहिम चलाकर भाजपा से जोड़ना है। सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सम्पर्क व संवाद की कार्ययोजना तैयार कर ले। जनपद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। सहसंयोजक एपी सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोच्च के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी की नीतियों की वजह से पूर्व सैनिकों का साथ हमेशा मिलता रहता है। जेपी द्विवेदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये कार्यक्रमों की सफल बनाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों के कंधों पर है।

चुनाव को देखते हुए हमें अपनी सक्रियता और बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, महानगर संयोजक प्रदीप सिंह, जिला संयोजक सुरेश सिंह कक्कू, शारदा प्रसाद शुक्ल, हरिश्चन्द्र शुक्ल, विनोद सिंह, शत्रुहन प्रसाद शुक्ल, वीपी सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह तथा जनपदों के संयोजक तथा सहसंयोजक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya