खून से लथपथ मिली सात वर्षीय बालिका, रेप की आशंका

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करन वाली घटना सामने आई है। आशंका है कि सात वर्षीय बालिका के साथ रेप की घटना अंजाम देने के बाद उसे एक मंदिर के निकट छोड़ आरोपी भाग गया। आसपास के लोगों ने जब बालिका को तड़पते देखा तो पुलिस को सूचना दी। बालिका को गंभीर हालत में श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई है।जानकारी के मुताबिक अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दिगम्बर अखाड़े के निकट देर रात लोगों को खून से लथपथ एक चार वर्षीय बालिका तड़पती मिली।

आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद बालिका को वहीं छोड़ दिया और भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में बालिका को श्री राम चिकित्सालय में भर्ती कराया है।जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश का प्रयास कर रही है। हैवानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के भी पसीने छूट गए हैं। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया।

अयोध्या कोतवाल अदेवेंद्र पांडेय ने बताया प्रथम दृष्टया घटना रेप की ही प्रतीत होती है। पीड़ित बालिका को जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा जा रहा है और उचित इलाज का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, संभवतः बालिका उसी क्षेत्र की है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya