सेवा भारती ने प्रशिक्षण केंद्रों से बनवाकर वितरित किया मास्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोना आपातकाल में प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सेवा भारती अयोध्या महानगर के प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने घर से मास्क बनाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए। सेवा भारती स्वावलम्बन से जुड़ी अनीता ने कार्यकर्ताओं के लिए मास्क उपलब्ध कराए। भोजन की व्यवस्था में 500 पैकेट भोजन देवकाली ब्रिज के नीचे प्रशासन के जांच केंद्र के निकट रखवाया गया और सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए वितरण सुनिश्चित कराया गया। उक्त व्यवस्थाओं में प्रचारक अनिल , संगठन मंत्री आनंद, स्वास्थ्य प्रमुख डा उपेन्द्रमणि, सेवा प्रमुख हरिश्चंद्र ,पवन, श्याम जी, विकल्प, रवि प्रकाश, आदि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े  श्री राम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya