आपदा काल में जरुरतमंदों की सेवा ईश्वर की सेवा : जी.एल. शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपना फाउंडेशन ने अपर जिलाधिकारी को सौपे मास्क

अयोध्या। आपदा के काल में जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। उक्त विचार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जी.एल. शुक्ला ने सामाजिक संस्था सपना फाउंडेशन द्वारा मास्क दिए जाने पर व्यक्त किए। नीति आयोग द्वारा आई केन नेटवर्क पर कार्य कर रही सामाजिक संस्था सोशल एक्शन फॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन (सपना फाउंडेशन) द्वारा कोरोना महामारी से बचने हेतु जरूरतमंदों को गांव गांव व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फेस मास्क का वितरण तथा आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी प्रदान कर उसे डाउनलोड भी कराया जा रहा है। संयोजक बृजेंद्र कुमार दूबे के नेतृत्व में आज अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री शुक्ला को डेढ़ सौ मास्क सौपे गए। इसके अतिरिक्त कचहरी परिसर में विभिन्न विभागों में तथा जरूरतमंदों को भी मास्क का वितरण किया गया। इस सम्बंध में अधिक जानकारी देते हुये श्री दूबे ने बताया कि संस्था द्वारा जन सामान्य को कोविड 19 के प्रति जागरूक करने के लिये ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन भी अभिषेक कुमार वर्मा के संयोजन में किया जा रहा है। मास्क वितरण के मौके पर अनूप मल्होत्रा,शिवम मिश्रा, शीतला प्रसाद वर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya