कांग्रेस कार्यालय पर संत रविदास जयंती पर हुई गोष्ठी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। महान संत रविदास की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग के संचालन मे गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गोष्ठी का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर जिला अध्यक्ष राम सागर रावत ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक माधव प्रसाद ने कहा सद्गुरु रविदास भारत के उन चुनिंदा महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने महान वचनों से सारे संसार को एकता भाईचारे को मजबूत बनाने पर बल दिया था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा महान संत रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे जात पात के अंत के लिए काम किया पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मंशा राम यादव महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने महान संत रविदास जी के बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेसजनों समाज के कमजोर लोगों की मदद में तत्पर रहना होगा पी सी सी सदस्य दया नन्द शुक्ला ने कहा महान संत रविदास जी द्वारा समाज के लिए किए गये कार्य आज भी प्रेणा दायी है कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक मृत्युंजय श्रीवास्तव उमेश उपाध्याय महेश गौड़, अमरीश कौशल, दानिस जिया अमरजीत रावत, रमेश कुमार कोरी राम लोटन पासी चंचल सोनकर जयप्रकाश कोरी नंदलाल पासी, अवधेश तिवारी अब्दुल हकीम मोहम्मद बशीर सेवादल के बसंती मिश्रा आदि प्रमुख रूप से थे।

किसान जागरण को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किये गये प्रभारी

अयोध्या। किसान जागरण कार्यक्रम के तहत 10 से 16 फरवरी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बदहाल किसानों के घर जाकर उनकी परेशानी सुनकर किसान मांगो फार्म भरवाने के लिए ब्लॉकवार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया की पार्टी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा ब्लॉक में महेश वर्मा, राम चरित्र वर्मा, मया ब्लाक सुनील सिंह, सौरभ सिंह, मसौधा ब्लाक अब्दुल हकीम, राहुल मोर्या, तारुन ब्लॉक डॉ रवि कांत श्रीवास्तव, उमाकांत गुप्ता बीकापुर ब्लाक अनिल सिंह, राज कुमार सिंह, हैरिग्टनगंज ओम प्रकाश सिंह, विनोद यादव मिल्कीपुर ब्लाक शिवपूजन पांडे, प्रभात यादव, अमानीगंज ब्लाक विजय पांडे, सैद फज़ले, बृजेश यादव रुदौली ब्लाक राकेश बंसल, मोहम्मद आदिल मवई ब्लाक मुजतबा खान, परमानन्द शुक्ला, सोहावल ब्लाक लाल मोहम्मद इंद्ररोहन यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 ब्लॉक के लिए रणजीत सिंह सलूजा को कोऑर्डिनेटर न्युक्ति किया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya