महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सुमन सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • राज्य महिला आयोग सदस्य ने की अपराधों की समीक्षा बैठक

  • मण्डल कारागार की महिला बैरक व स्वाधार गृह का किया निरीक्षण

फैजाबाद। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुमन सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्ेदश्य से जनसुनवाई तथा महिला अपराधों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गयी। जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विकास सिंह, अपर सी0एम0ओ0 ए0के0 सिंह, संरक्षण अधिकारी, संतोष कुमार एवं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, शिवाकान्त शुक्ला, ने बैठक में प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका पाण्डेय ने जिले के महिला हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बलात्कार, अपहरण, छेड़छाड़, छीटाकसी, चैन स्नैचिंग से सम्बन्धित महिला अपराधांे का आकड़ा प्रस्तुत किया। आयोग की सदस्य ने उन पर रोकथाम तथा उन पर अंकुश लगाने की हिदायद दी। उन्होने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में वूमेन पावर लाइन 1090 में शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय होगी, उसको किसी थाने या चैकी पर नही बुलाया जायेगा, उसकी समस्या महिला पुलिस अधिकारी द्वारा सुनी जायेगी। महिला हेल्पलाइन 181 आशा ज्योति केन्द्र 24 घण्टे महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू कार्य निरन्तर कर रही हैं। आशा ज्योति केन्द्र महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक उपयोगी केन्द्र साबित हो रहा हैं।
जन सुनवाई में कुल 04 प्रकरण प्रकाश में आये जिस पर सदस्या श्रीमती सुमन सिंह ने त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया। श्रीमती ललिता पत्नी अनिल कुमार निवासी-घसियारी मण्डी थाना कैण्ट ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की उन्होने बताया कि उनका पति उनको प्रताड़ित करता हैं एवं उनके साथ घरेलू हिंसा कारित करता हैं। नगर के राठहवेली निवासी सावित्री देवी श्रीवास्तव ने अपनी पुत्री बबिता श्रीवास्तव की शिकायत की कि वह उन्हे सताती हैं अथवा परेशान करती हैं। खाले पुरवा निवासी श्रीमती रीता, अंजू, सुमन, गोमती आदि ने भूमाफियाओं द्वारा उनकी भूमि कब्जा करने की शिकायत की। उक्त प्रकरण के निस्तारण हेतु महिला आयोग सदस्य ने पुलिस विभाग एवं सम्बन्धित विभागांे को सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। महिला आयोग की सदस्या ने मण्डल कारागार की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया वहां पर 20 की क्षमता के आधार पर 97 महिला निरूद्ध है एवं उनके 08 बच्चे साथ है। महिला कैदियों ने परिसर में पी0सी0ओ0, आर0ओ0 प्लान्ट तथा म्यूजिक उपकरण लगाने की मांग की। 12 वर्ष से अधिक निरूद्ध माला पाठक ने अपनी दयायाचिका पर विचार करने का आग्रह किया।
उन्होंने ने स्वाधार गृह नाका का भी निरीक्षण किया जहां पर सभी चीजें सामान्य पायी गयी। महिला आयोग की सदस्य के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी, विकास सिंह, अपर सी0एम0ओ0 ए0के0 सिंह, संरक्षण अधिकारी, श्री संतोष कुमार एवं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी,शिवाकान्त शुक्ला, एस0ओ0 महिला थाना प्रियंका पाण्डेय, 181 महिला हेल्पलाइन की डी0सी0 सुश्री ज्योति सेन, योगिता शुक्ला, अनुराधा दूबे, पूजा गुप्ता, प्रभु नारायण, राधेश्याम, शेरअली आदि लोग उपस्थित रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya