हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पिता के साथ कॉलेज जा रहा था रियार्थ

अयोध्या। पिता के साथ स्कूटी से कॉलेज के लिए निकले छात्र की स्कूटी में चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पिता को भी चोटें लगी हैं। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7ः30 बजे हुई। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र में हाइवे पर स्थित गोमती हॉस्पिटल के निकट तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की स्कूटी में टक्कर लग गई। स्कूटी पर जयपुरिया स्कूल का छात्र 12 वर्षीय रियार्थ बैठा था जबकि पिता रमेश सिंह निवासी धनीराम का पुरवा चला रहे थे।

टक्कर लगने से रियार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से पिता को भी चोट लगी। जिसके बाद पिता रमेश सिंह करीब 8ः30 बजे सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉक्टर सुनीति ने जांच की। रियार्थ को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात कह कर शव को घर ले गए। घटना की सूचना पाते ही अयोध्या नगर विधायक वेद गुप्ता के प्रतिनिधि रमेश सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों में ढाढस बंधाया। वहीं नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के राजकीय लाइब्रेरी का होगा सुंदरीकरण, बच्चों के लिए एक हाल बनाया जाएगा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya