सरयू नदी में डूब रहे पिता-पुत्री को बचाया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जल पुलिस और स्थानीय नाविक ने बचाई जान

अयोध्या। रामनगरी में दर्शन से पहले सरयू स्नान के दौरान पिता-पुत्री सरयू नदी की गहराई में फंस गए। डूबता हुआ देखकर जलपुलिस और स्थानीय नाविक ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजनों ने सहृदय धन्यवाद दिया है।
घटना रविवार दोपहर की है। करीब 11ः 50 बजे पवित्र सरयू में स्नान करने लखनऊ से परिवार आया था। अचानक छह वर्षीय बेटी अदिति गहराई में चली गई जिससे वह डूबने लगी।

पिता अभिषेक भी वहीं स्नान कर रहा था। बेटी को डूबता देखकर अभिषेक बचाने को आगे बढ़ा लेकिन गहराई में जाने से वह भी डूबने लगे। शोर पर जलपुलिस और एक स्थानीय नाविक अजितेश मांझी पहुंच गए। तत्काल दोनों ने कड़ी मशक्कत कर पिता पुत्री को सकुशल बाहर निकालकर बचायी जान। परिजनों ने सहृदय जल पुलिस व नाविक को धन्यवाद दिया।

घाट पर और लोग भी नाविक के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जल पुलिस टीम में प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य के अलावा आरक्षी पंकज पाल, अवनीश मिश्र और अखिलेश यादव शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya