प्रसूता की मौत के बाद भी हॉस्पिटल प्रबंधन करता रहा सौंदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अयोध्या। जब धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ही दानव बन जाए तो इंसानियत का खून तो होता ही है साथ ही डाक्टर के पेशे पर भी सवाल उठना लाजमी है।दरसअल कुछ ऐसा ही मामला अयोध्या कोतवाली में आज मीडिया के सामने आया। अपनी पत्नी की जान बचाने धरती के भगवान के पास गया व्यक्ति जहा एक तरफ अपनी पत्नी को खो दिया वंही डाक्टरों ने पैसे की ऐसी नोच खसोट मचाई कि मजबूरी में बेबस पति अब पुलिस से न्याय की गोहर लगा रहा है।

बतादें कि अयोध्या के अमानीगंज आवास विकास कालोनी निवासी 34 वर्षीय दीपक कुमार ने अयोध्या कोतवाली में हैवान बन चुके चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दीपक कुमार की अगर माने तो उसकी पत्नी निशा पाठक गर्भवती थी और 3 अक्टूबर को उसे लेबर पैनहुआ, जिसके बाद दीपक ने उसे डाक्टर वंदना सिंह को दिखाया जहा पर संसाधनों की कमी का हवाला देकर उसे अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर स्थित संजाफी हॉस्पिटल भेज दिया गया।

यंहा पर डॉक्टर मुकेश ने इंफेक्शन का हवाला देकर ढाई लाख की उगाही की।अंत में जब निशा की हालत चिंताजनक हो गई तो उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पे रखा गया।और 50 हजार देकर मरीज को ले जाने को कहा गया। दीपक के पास कैश ना होने के कारण 9 घंटे मरीज को बंधक बना कर रखा। फिर पीड़ित दीपक ने डॉक्टर के दबाव के कारण अपना ब्लैंक चेक, ए टी एम कार्ड अपने साले की बाइक गिरवी रखते हुए मरीज को लेकर लखनऊ गए जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार

ज्ञात हो कि दीपक को डॉ द्वारा कोई भी बिल नहीं दिया गया। 2 महीने से दीपक तहरीर ले कर हैरान परेशान न्याय के लिए दौड़ रहा और प्रशासन मूक दर्शक बन उल्टा दीपक पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाता रहा। दीपक ने थक हार कर अधिवक्ता श्वेता राज सिंह से मामले में मदद मांगी तो आज पीड़ित के साथ श्वेता राज अयोध्या कोतवाली में अधीक्षक देवेन्द्र पांडे को फिर से तहरीर दिया जिसमें अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया.।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya