प्रति घंटे आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा सरयू नदी का जल स्तर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पावन सरयू नदी एक बार फिर नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाने लगी हैं। शनिवार को फिर से सरयू ने खतरे के निशान को पार कर लिया और सरयू का प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। सरयू के बढ़ते जलस्तर के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में फसलों के जलमग्न होने और किनारों के कटने की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को खतरे के निशान से नीचे आते हुए सरयू का जल स्तर देर शाम 92.600 किया गया था। बताया गया कि नेपाल की ओर से 3 लाख क्यूसेक मीटर पानी घाघरा में छोड़ा गया है। नेपाल से छोड़ा गया पानी सरयू की धारा के साथ आगे बढ़ा दो एक बार फिर से सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा। शनिवार की सुबह तक यह जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ कर सुबह 7:00 बजे 92.700 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को जल स्तर के दर्ज किए गए आंकड़ों से उभर कर आया कि सरयू का जलस्तर प्रति घंटे आधे सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा हैं। सुबह 10:00 बजे ही सरयू के जल स्तर ने खतरे के निशान को छू लिया और तब से लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है।केंद्रीय जल आयोग ने सुबह 8:00 बजे जल स्तर 92.710, 10:00 बजे 92.730, दोपहर बाद 2:00 बजे 92.740 व 4:00 बजे 92.750 दर्ज किया है। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार ने बताया कि रात से ही सरयू के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही थी। शनिवार को दोपहर जल स्तर में खतरे के निशान को छू लिया और शाम 4:00 बजे 92.750 रिकॉर्ड किया गया। लेकिन 4:00 के बाद जलस्तर स्थिर चल रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya