सप्तसागर में मिली सड़ी गली लाश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सप्त सागर में सोवार की सुबह एक युवक का सड़ा गला शव पाए जाने के बाद हलचल मच गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे। तीव्र बदबू के बाद इलाके के लोगों को मामले की खबर हुई और जानकारी पुलिस को दी गई।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में छोटी देवकाली के पास ऐतिहासिक सप्त सागर ताल है। वर्तमान में रिहायशी कॉलोनी के विकास के बाद ताल नाले में तब्दील हो चुका है। इसी नाले में लगभग 30-32 वर्षीय युवक का शव देखा गया।जिसको कुत्ते नोच कर खा रहे थे। सड़ने के चलते बदबू फैली तो
रिहायशी कालोनी के निवासियों ने पुलिस को खबर की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तो 4 दिन से पड़ाा था।
क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के चलते वह नाले में गिरा और डूबने के चलते मौत हो गई। पुलिस को शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya