सपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद किये जाने पर सीएम योगी पर साधा निशाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामराज का दावा करने वाले कर रहे लोकतंत्र का हनन: तेजनारायण पाण्डेय

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रामराज का दावा करने वाले लोग ही अब राम नगरी में लोगों का लोकतंत्र हनन करने पर जुट गए हैं ।उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घरों में बंधक बनाकर लोकतंत्र का गला घोट दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के नेताओं को जगह-जगह घरों में रोक दिया गया और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। योगी आदित्यनाथ के एजेंट के रूप में काम कर रहे जिला प्रशासन के इस कृत्य की पार्टी निंदा करती है ।उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस तरीके से हाउसहोल्ड कर दिया गया यह निहायत निंदनीय है ।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऐसी हरकतों से कदापि झुकने वाला नहीं है, समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी ।श्री पांडे का कहना था कि योगी के आगमन से पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष आभास कृष्ण कान्हा,व सपा के वरिष्ठ नेता रक्षाराम यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया था,यह लोकतंत्र के खिलाफ प्रशासन द्वारा किया गया कृत्य है ,शासन व प्रशासन की ऐसी नीतियों का समाजवादी पार्टी हमेशा से विरोध करती रही है और करती रहेगी। प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हुए मनोज जायसवाल, मोहम्मद कमर रायनी ,शिवबरन यादव पप्पू, हमीद जाफर मीसम, महंत अनिल मिश्रा, लड्डू लाल यादव, हाजी असद अहमद, शमशेर यादव, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,मनजीत यादव आदि।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya