संजीव सिंह बने भाजपा के अयोध्या जिलाध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अयोध्या जिले के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा में जिला महामंत्री रहे संजीव सिंह को अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संजीव सिंह के नाम की घोषणा के बाद लम्बे समय से जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। 23 जवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 11 जिले के अध्यक्षों की सूची जारी की है। अयोध्या जिले से संजीव सिंह का नाम सूची में आने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सांसद लल्लू सिंह, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, गोसाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह आदि शामिल हे।

इसे भी पढ़े  30 लाख रुपये के गबन का आरोपी उप डाकपाल गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya