असहायों को भोजन वितरित कर समाजवादी सेवा पखवाड़ा की हुई शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता और संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू“ के संयोजन में देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर अयोध्या राम घाट स्थित माईवाढ़ा में बुजुर्गों और असहायों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “ ने बताया कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया।

नेता जी के पढ़ाये हुए पाठ को हर समाजवादी आत्मसात कर आज जरुरतमंदो की सेवा का संकल्प ले रहा है। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि 22 नवंबर से 5 दिसम्बर तक अयोध्या में सेवा और समर्पण को पिरोए हुए संकल्पसंस्थान के सदस्य हर जरूरतमंद की मदद करेंगे।सेवा के इस क्रम में विभिन्न स्थानों पर जरुरतमंदो को भोजन वितिरत किया जाएगा एवं जरुरतमंदो की मदद के लिए वस्त्र वितरण,कंबल वितरण,रक्तदान जैसे कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। माईबाड़ा में महंत कृष्णा दासी, राम चन्द्र मिश्रा गुरु जी,अभिनव चतुर्वेदी, मो शाहीक,प्रतीक पाण्डेय सुभम, हर्ष तिवारी,दुर्गेश पाण्डेय,देश दीपक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर बैंक कर्मी के साथ हुई लूट में दो गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya