महान समाज सुधारक थे संत गाडगे : देवमणि कनौजिया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अंधी-अंधा श्रवण आश्रम पर मनाया गया संत गाडगे जयंती समारोह

मिल्कीपुर। विकासखंड मिल्कीपुर के खिहारन ग्राम पंचायत स्थित अंधी अंधा श्रवण आश्रम में रविवार दोपहर 12 बजे संत गाडगे जयंती समारोह एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उम्मीद किरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवमणि कनौजिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. देवमणि कनौजिया ने संत गाडगे बाबा को महान समाज सुधारक और स्वच्छता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे जहां भी जाते थे, वहां साफ-सफाई में हिस्सा लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते थे।

उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक किया और सभी को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अंबुजनिधि कनौजिया ने समाज के लोगों से शराब और मांसाहार त्याग कर इन पर खर्च होने वाले पैसे को बच्चों की शिक्षा पर लगाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने किया, जबकि अध्यक्षता राम उजागिर कनौजिया ने किया।

इसके अलावा कार्यक्रम को रामभोर कनौजिया, बैजनाथ कनौजिया, ज्ञानचंद कनौजिया, सभाराज मौर्य, रामनाथ कनौजिया, अयोध्या प्रसाद कनौजिया, राजवंत कनौजिया, सुरेंद्र कनौजिया और रामराज बौद्ध सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामसजीवन कनौजिया, संतोष कनौजिया, रामनरेश कनौजिया, राहुल कनौजिया, रूपेंद्र कनौजिया, रंजीत कनौजिया, अमन चौरसिया, सूरज कनौजिया, सुनील कुमार कनौजिया, राजेंद्र कुमार कनौजिया, विशाल मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya