जोश व उत्साह से निकली रन फाॅर आस्था

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या दीपोत्सव-2019 का हुआ आगाज

अयोध्या। दीपोत्सव-2019 के आयोजन का शुभारम्भ डाॅ0 रामनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या एवं अयोध्या जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को प्रातः 7 बजे रन फाॅर आस्था का आयोजन किया गया। इसके प्रायोजक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडी) रहा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राम की पैड़ी अयोध्या में अपर सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के अवनीश अवस्थी एवं संरक्षक मंडलायुक्त डाॅ0 मनोज मिश्र, प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे डाॅ0 रामनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने की। रन फाॅर आस्था के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर श्रषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनूज कुमार झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक आशीष कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
यह प्रतियोगिता राम की पैड़ी से शुरू होकर जानकी महल ट्रस्ट, महोबरा, उदया चैराहा, चर्कतीर्थ, झुन्की व गोलाघाट होते हुए राम की पैड़ी पर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन अधिकारियों की निगरानी एवं सुरक्षा में चैबीस सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें लगभग पाॅच सौ छात्राओं के साथ उन्नीस सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया। अद्भुत आस्था के इस संगम में युवाओं में जोश एवं उत्साह भरपूर दिखा। रन फाॅर आस्था का यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक संदेश के रूप में दिखाई दिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के योगोपचार विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा अद्भुत योग का प्रदर्शन से आगाज से हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि सांस्कृतिक नगरी अयोध्या की विरासत को संजोने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है निश्चित रूप से अयोध्या को पुर्नस्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। प्र्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अयोध्या के नवनिर्माण को लेकर जो खाका तैयार किया गया है उससे पर्यटन विकास के साथ-साथ विश्वपटल पर अयोध्या की गरिमा पुनः स्थापित होगी। प्रो0 दीक्षित ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या विकास की मुहिम को तीव्र गति से प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहे है उसी का प्रतिफल यह रहा कि अयोध्या दीपोत्सव को राजकीय मेले के रूप में दर्जा दिया गया। यह सभी अयोध्यावासियों के लिए एक गौरव का पल है। रन फाॅर आस्था सम्मान समारोह में सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रतिभाग पूर्ण करने पर अपर सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के अवनीश अवस्थी, आई0जी0 लखनऊ जोन, मंडलायुक्त डाॅ0 मनोज मिश्र, कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित, जिलाधिकारी अनूप कुमार झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार त्रिपाठी ने सौ प्रथम धावकों को ट्रैक सूट और सर्वप्रथम दस महिला एवं पुरूष धावकों को अलग-अलग प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य दीपोत्सव में जनसहभागिता को बढ़ावा भी देना है।
इस अवसर पर श्रीमती आरती दीक्षित, विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 एस0एस0 मिश्र, डाॅ0 आर0के0 सिंह, डाॅ0 शैलेन्द्र वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 अर्जुन सिंह, डाॅ0 अंशुमान पाठक, डाॅ0 आर0 एन0 पाण्डेय, डाॅ0 महेन्द्र पाल, इं0 पारितोष त्रिपाठी, इं0 विनीत सिंह, डाॅ0 संजीत पाण्डेय, इं0 रमेश मिश्र, इं0 आशुतोष, डाॅ0 सघर्ष सिंह, डाॅ0 दिनेश सिंह, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, डाॅ0 अनुराग सोनी, डाॅ0 आलोक त्रिपाठी, डाॅ0 गायत्री सहित बड़ी संख्या शिक्षक एवं जिला प्रशासन उपस्थित रहा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya