पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह ने मचाया हड़कंप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस की निगरानी में पेट्रोल पम्प पर बंट रहा तेल, प्रशासन ने अफवाह से बचने की किया अपील

अयोध्या। शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर “पेट्रोल नहीं, डीजल नहीं“ का नोटिस लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग और वकील वहां जमा हो गए, जिससे मौके पर असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, नोटिस के बावजूद पेट्रोल पंप पर ईंधन की बिक्री जारी थी।

भ्रमित लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। इस घटना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक-बाइंग से बचें। पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगो का कहना है। आने-जाने के लिए ईंधन उनकी दैनिक आवश्यकता है और ऐसी अफवाहें उनके लिए चिंता का विषय बन जाती हैं। प्रशासन ने शहरवासियों से संयम बरतने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है।

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की कमी होने की दोपहर को अचानक ऊठी अफवाहों से आम जनमानस में अफरा तफरी का महौल बना दिया। अरकुना, बडागांव, महोली, बरईखुर्द के पेट्रोल पंप पर लंबी लंबी लाइन लग गयी । तिलहन और आगामी दिनों में गेहूं की मड़ाई के तेल की कमी होने से चिंचित दूर दराज से गांव निवासी किसान टेक्टर के साथ डीजल खरीदने के लिए कैन लेकर खड़े दिखाई दिए। दो बाइक और कार मालिक भी इससे अलग नहीं रहे।

इसे भी पढ़े  काली पट्टी बांधकर पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

लिमिट से अधिक डिमांड देख पम्प संचालक भी हैरान रहे।तेल को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश न मिलने से पम्प पर आये लोगों को तेल देते रहे । महज दो घंटे के भीतर क्षेत्र के कुछ पम्प का टैंक खाली हो जाने से उक्त फैलाई गयी अफवाह को बल मिल जाने तथा तेल से वंचित किसानों एवं वाहन स्वामियों में हड़बड़ाहट देखी गई।सारँगापुर निवासी कमलेश सिंह बरई कला निवासी रबीश मिश्र अनिल कुमार आदि ने कहा कि लोग हड़बड़ा गये। जबकि पंप वाले कहते रहे की डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

इस सम्बन्ध में जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तेल भंडारण मे कोई कमी नहीं है। प्रयाप्त मात्रा में तेल मौजूद होने के बाद भी अचानक हुई भीड़ से पेट्रोल पम्प पर क्षमता से अधिक तेल की मांग ने स्थित खराब की थी। सभी पम्पों पर तेल टैंकर भेजा जा है।कहीं कोई समस्या नहीं है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya