सीएम योगी से मिले रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या के विकास संबंधी मुद्दों पर की चर्चा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में विधायक राम चंद्र यादव ने मुलाकात की और अयोध्या के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। विकास के लिए कई प्रस्ताव भी सौंपे।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कल्याणी नदी पर लखनऊ-गोरखपुर-अयोध्या की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रवेश द्वार बनवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रवेश द्वार न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा विधायक ने मुख्यमंत्री को राजमार्ग से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग के किनारे स्थित गांवों के लोगों को सुविधाजनक सड़क संपर्क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता है। विधायक ने मुख्यमंत्री को मां कामाख्या धाम नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़े  महापौर के निरीक्षण में खुली जलकल विभाग की पोल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya