रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करने की अपील

मिल्कीपुर। विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत खिहारन में 11वें रमजान के अवसर पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रविवार देर शाम 6 बजे गांव स्थित बिलाल मस्जिद में आयोजित इस इफ्तार में सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए और दुआ पढ़कर अपना रोजा खोला और इफ्तार किया।
सामूहिक इफ्तार के बाद, सभी रोजेदारों ने मस्जिद में ही मगरिब की नमाज अदा की। नमाज मौलाना हाफिज असलम रजा ने पढ़ाई। नमाज के दौरान, हाफिज असलम रजा ने आपसी भाईचारा और अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी। उन्होंने सभी मुसलमानों से रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करने की अपील भी किया।
वरिष्ठ पत्रकार वकार अहमद खान की तरफ से आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलशाद खान, आफताब खान रूमी, ताज मोहम्मद दद्दू, दिलशाद खान खजुरी, शमशेर खान, पूर्व सूबेदार फरीद खान, नौशाद खान, महताब खान शिब्लू, तौसीफ अहमद, एडवोकेट मुख्तार खान, एडवोकेट अलीम खान, शईन खान, मौलवी नियाज अंसारी, कमाल अहमद खान, अदनान अहमद, शान मोहम्मद, मुमताज अहमद, सोहराब अहमद, पप्पू भाई, अब्दुल बारी अंसारी, नईम खान, इसरार खान, अफजाल खान, इकबाल खान, फिरोज खान, गुलाब खान, शादाब खान, चांद खान, शाहिद खान, सुमेल खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।