रोडवेज कर्मियों ने शुरू किया जन जागरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राष्ट्रीय मार्गों पर निजी बसों का संचालन बर्दाश्त नहीं

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर निजी बसों के संचालन की पहल के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। निगम की इस पहल को कर्मचारी विरोधी बताते हुए एंप्लाइज यूनियन ने सोमवार को मुख्य गेट पर आम सभा की और इस पहल को बर्दाश्त ना करने की बात कही।
रोडवेज डिपो के मुख्य द्वार पर आयोजित इस आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को निजी हाथों और व्यापारियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के 6.7% राष्ट्रीय मार्ग पर बसों के संचालक का अधिकार परिवहन निगम उत्तर प्रदेश के पास है।परिवहन निगम की ओर से डग्गामार बसों की तुलना में 4 गुना अधिक रोड टैक्स राज्य सरकार को दिया जाता है। बावजूद इसके सरकार के दबाव में परिवहन निगम प्रबंधन राष्ट्रीय मार्गों पर भी निजी बस ऑपरेटरों को परमिट जारी करने की साजिश कर रहा है। यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री विमलेश अवस्थी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए आज गेट मीटिंग की गई है। निगम एवं कर्मचारी हितों के विपरीत उत्तर प्रदेश शासन की ओर से राष्ट्रीय कृत मार्गों पर निजी बसों के संचालन की मंशा विरोध जारी रहेगा। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को यूनियन के हितों की भी जानकारी दी गई।प्रमुख रूप से हरी प्रसाद यादव,सुनील मिश्रा,अरविंद बहादुर निगम,अतुल पांडे,ज्ञान प्रकाश, राज कुमार शुक्ला,शैलेंद्र पांडे,राधेश्याम यादव, हरीश चंद्र गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya