रालोद बिना गठबन्धन के लड़ेगा स्थानीय चुनाव :रामाशीष राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश में पांच लाख नए कार्यकर्ता बनाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूर व नौजवानों की लड़ाई लडे़गा। इसके लिए लोक दल ने यह निर्णय लिया है कि हम स्थानीय निकाय के चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और वहीं से हमारा संघर्ष प्रारम्भ होगा। स्थानीय निकाय चुनाव में लोकदल किसी राजनैतिक दल के साथ मिलकर चुनाव नही लडे़गा हम अकेले अपने दम पर चुनाव में उतरने जा रहे हैं। उक्त विचार राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने व्यक्त किए।

प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव तो हम अकेले दम पर लड़ने जा रहे हैं किन्तु लोक सभा चुनाव हम गठबन्धन के साथ ही लडे़गें। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में पश्चिम में हम आशा के अनुरूप सीटें नही निकाल सके इसके लिए पार्टी ने समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का भय दिखा कर हमें रैलियां नही करने दी गई। हम जनता के बीच अच्छे से नही जा सके। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में गठबन्धन में तमाम दल जुडे़ंगे। यह पूछने पर कि विधान सभा चुनाव के समय किसानों के आन्दोलन का असर था उसके बावजूद भाजपा ने भारी जीत दर्ज की। ऐसे में लोक सभा में किस प्रकार गठबन्धन सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि अभी समय है। तब तक हम पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मानना है कि सरकार की नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता के कारण गैर बराबरी और गरीबी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी व मंहगाई से लोग त्रस्त हैं। कानून नाम की चीज उत्तर प्रदेश में नही है। आए दिन महिलाओं पर जघन्य अपराध हो रहे हैं। प्रदेश सरकार अपराधों को रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोक दल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर से देश व प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर लाखों लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाने व पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि गन्ना किसान आज अपने भुगतान को लेकर परेशान है

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक

। किसानों के लिए छुट्टा जानवर एक बड़ी समस्या बने हैं। सरकार अपने वादों व दावों से मुकर रही है। जिससे जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। लोकदल अब किसानों नौजवानों व मजदूरों की लड़ाई लडे़गा। उनकी समस्याओं को सदन में उठाया जाएगा। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव ओमकार सिंह ,वरिष्ठ नेता विश्वेषनाथ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राम शंकर वर्मा, अरविन्द सिंह भी मौजूद रहे।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

-रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल प्रभारी चौधरी राम सिंह पटेल व संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष राम शंकर वर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पांच लाख नए कार्यकर्ता बनाना है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों की लगातार बाढ़ आ गई है। अयोध्या नगर में हुई शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या का राज सही ढंग से पुलिस नही खोलती है तो हम इसें सदन में उठाएंगे।

राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा भारत सरकार ने खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी लगाई है । जिसके विरोध में हमारी पार्टी 23 जुलाई को रात में आठ बजे थाली बजाकर विरोध करेगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, विश्वेश नाथ मिश्रा सुड्डू, नेतराम वर्मा, अरविंद सिंह अरविंद सिंह महंत, अवधेश रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित पांडे, डॉ शांति देवी, हरिश्चंद्र यादव, राजेश तिवारी, जयप्रकाश यादव, करियाराम वर्मा, रंजीत वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya