शहीदों की श्रद्धांजलि में रालोद ने निकाला कैंडल मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ जहीर गंज बाजार में लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों एवं जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों की मुठभेड़ मे शहीद हुए 5 सैनिकों की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला और उसके बाद 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में सबसे अधिक जवान और किसान ही शहीद हो रहे हैं। और यह सरकार जनप्रतिनिधियों को शहीदों के परिवार वालों से मिलने भी नहीं दे रही है।जब कोई मिलने की कोशिश करता है। तब उनको गिरफ्तार करती है। यह लोकतंत्र में अधिकारों का हनन है। इस सरकार में किसानों के ऊपर वाहन चढ़ाकर मारने का भी काम किया जा रहा है सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। यह सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है। जब तक केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करेंगे तब तक उक्त घटना की जांच निष्पक्ष रुप से नहीं हो पायेगी। इस सरकार में लगातार डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि होने के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है आम जनता महंगाई से परेशान है।

श्रद्धांजलि मार्च में रालोद जिला अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के अलावा सुमंत लाल वर्मा, विशाल वर्मा ,अशोक वर्मा शंभू नाथ वर्मा, कृपाराम वर्मा, देवीदीन यादव गौतम तिवारी, विनोद यादव ,सिकंदर वर्मा ,शंभू प्रसाद वर्मा ,कुलदीप ,वर्मा परमानंद वर्मा, राम अचल यादव ,काली दिन यादव ,अमित वर्मा ,नरेंद्र वर्मा उर्फ रिफ्यूजी ,राम नरेश वर्मा, राज किशोर वर्मा, उमेश वर्मा, राम सुरेश वर्मा, अवनीश वर्मा, प्रदुम वर्मा बृजेश रावत सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya