चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रालोद में हर्ष, बांटी मिठाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब अयोध्या पर इकट्ठा होकर चौधरी साहब की चित्र पर माल्यापर्ण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने के लिए देश के प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम पद को सुशोभित किया । हमेशा किसानों के हित की बात की संपूर्ण देश का किसान चौधरी साहब को अपना मसीहा मानता है।

भारत रत्न मिलने से संपूर्ण देश के किसानों सम्मान मिला है इस मौके पर जिला महासचिव राम शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, महानगर अध्यक्ष अरविंदर सिंह महान्ध, नेतराम वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम जियावान वर्मा, चित्र पर माल्यार्पण कर खुशी व्यक्त किया भारत रत्न मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश महासचिव विश्ववेश नाथ मिश्र, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, बेचू लाल कोरी, राजेश तिवारी, युवा अध्यक्ष अनिल वर्मा, अमित पांडे, शांति देवी, देवी शरन वर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, राम लक्ष्मण कोरी, सुरजीत वर्मा, करिया राम वर्मा, राम मिलन वर्मा अनिल पांडेय, राम जी यादव ने खुशी व्यक्त किया।

चौधरी साहब को बहुत पहले मिलना चाहिए था भारत रत्न : सुड्डू मिश्रा

सोहावल। पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा राष्ट्रीय लोकदल के जनक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किसानों में खुशी की लहर छा गयी है। राष्ट्रीय लोकदल की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। उक्त बातें आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव पूर्व सदस्य जिला पंचायत विश्वेष नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने अपने आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों को मिठाई बांटते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज हम लोगों के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है।

इसे भी पढ़े  आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी समेत दो पर हमला

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को बधाई देते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि चौधरी साहब को भारत रत्न बहुत पहले मिलना चाहिए था परंतु वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री ने किसानों की नब्ज को देखते हुए उक्त घोषणा की है जो स्वागत योग्य है। राष्ट्रीय लोकदल इसका स्वागत करता है। पूरी पार्टी और देश के समस्त किसान इस सम्मान से अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सुड्डू मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का एक-एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी के साथ है। राजनीतिक जो भी निर्णय लेंगे हम लोग उसका पालन करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों के लिए संघर्षरत रहा है किसने के हित में जो भी उचित होगा वह निर्णय लिया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya