प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले को लेकर बढ़ रहा आक्रोश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ पर मुकदमा व महिला अस्पताल से निजी हास्पिटल भेजने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग

अयोध्या। शहर के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर जहां परिजनों में आक्रोश है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता तेजनाराण पाण्डेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सपा धरना प्रदर्शन करेगी।

बताते चलें कि 31 मार्च को महिला अस्पताल के सामने बल्लाहाता स्थित मिं परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद सोनी व उसके नवजात की मौत हो गई थी। निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने के साथ प्रसूता को महिला अस्पताल से दलालों के माध्यम से निजी हास्पिटल भेजने का आरोप परिजनों ने लगाया था। मामले में अस्पताल के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ महिला अस्पताल से निजी भेजने वाले कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग सपा ने किया है।

शाने अवध होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सपा नेता तेजनारायन पाण्डेय ने कहा कि 31 मार्च को महताबबाग निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी सोनी यादव को प्रसव के लिए महिला अस्पताल लेकर गए थे। यहां उनसे अस्पताल में डाक्टर व नर्स न होने के कारण दूसरी जगह प्रसव कराने के लिए कहा गया था। जहां उनकी सेटिंग रहती है, महिला के अस्पताल के सामने डा. अंजली श्रीवास्तव के यहां भेज देते हे। डा. अंजली जच्चा व बच्चा दोनो स्वस्थ बताते हुए रात तक प्रसव कराने का दावा करती है। रात में डाक्टर की गैरमौजूदगी में उनके स्टाफ के लोग प्रसव कराते है। बच्चे को मार डालने के साथ मां को भी मार डाला।

इसे भी पढ़े  ज्वैलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

एक तरह से नर्सिग होम में डाक्टर व स्टाफ ने मिलकर मां और बच्चे की हत्या की है। हमारी मांग है, डाक्टर व स्टाफ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाय। होम्योपैथ का डाक्टर फर्जी नर्सिंग होम खोलकर जान ले रहा है। इस तरह के नर्सिंग हो चलाए जा रहे है। जो दोषी हो, उनके उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। महिला चिकित्सालय के जिस स्टाफ ने परिजन व महिला को देखा नहीं, उसको नौकरी से बर्खास्त किया जाय। स्वास्थ्य मंत्री का पूरा संरक्षण है।

इससे होने वाली कमाई में सभी पाटनर है। अगर पाटनर नहीं है तो ऐसे नर्सिंम होम बंद कराए जाय। जो अवैध है। ऐसे लोगो को जेल भेजा जाय। दो दिन इंतजार करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी से मिलेंगे। फिर परिवार के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। अगर सीएमओ ने डाक्टर व स्टाफ को बचाने के लिए लिखापढ़ी किया तो मान लीजिएगा कि सीएमओ ने भी दलाली की है। स्वास्थ्य व्यवस्था आजादी के बाद इतनी खराब कभी नहीं थी। मेडिकल कालेज में डाक्टरों में आपस में मार होती है। स्वास्थ्य विभाग अंतिम पायदान पर सांसे ले रहा है। कब उसकी जान निकल जाय, पता नहीं है।

इस मौके पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, प्रवीण राठौर,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, अनस खान आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya