जागरूकता शिविर में बताए गए बच्चों व महिलाओं के अधिकार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनसमाज इंटर कालेज सोहावल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजन

अयोध्या। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर लगाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनसामाज इण्टर कालेज सोहावल में आयोजित शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रिचा वर्मा ने बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विधिक साक्षरता के तहत जानकारी दी।

विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में, बच्चों के अधिकारों एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विस्तार से बताया। विधिक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही न्यायपालिका द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। जिससे पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके और कानून की जानकारी हो सके।

शिविर में तहसीलदार न्यायिक पल्लवी सिंह, उप प्राधानाचार्य जन समाज इण्टर कालेज जेएल वर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya