राष्ट्रीय पर्व की टोन बढाती है रिवार्ड-हार्मोन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नागरिक कर्तव्य का बूस्टर डोज़ देता है राष्ट्रीय पर्व : डा. आलोक मनदर्शन

डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या। राष्ट्रीय पर्व की आहट से ही मन मस्तिष्क में उत्साह उमंग की अनुभूति के साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण व सम्मोहन जैसी मनोदशा भी हावी होने लगती है। यह सम्मोहन स्कूली दिनों की भी याद दिलातें है जब इस दिन की तैयारी में देशभक्ति के नाट्य,भाषण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में मन तन्मयता व उल्लास से जुट जाता था । इस प्रकार ये पर्व बचपन व स्कूल के दिनों से ही संचारित राष्ट्र भाव को पुनर्जीवित कर देते है और मेन्टल फ़्लैश बैक मे ले जाकर रोमांचित करते है।

यह मनोदशा पर्व आने के कुछ दिन पूर्व से लेकर पर्वपश्चात भी कई दिनों तक बनी रहती है। मनोविश्लेषण की भाषा मे इसे पैट्रियाटिक-स्पर्ट या देशभक्ति-आवेग कहा जाता है। वैसे तो देशभक्ति या पैट्रियाटिज़्म राष्ट्र के हर एक नागरिक का स्थायी मनोभाव होता है, परन्तु राष्ट्र-पर्व जनित उत्प्रेण बूस्टर डोज़ जैसा कार्य करने लगता है। यही कारण है प्रत्येक देशवासी एक जैसे मनोभाव से चलायमान दिखने लगता है और अन्य सारे मनोसामाजिक विभिन्नताएं तिरोहित सी नज़र आने लगती हैं।

इन मनोभावों के लिये जिम्मेदार मनोरसायनो में फील गुड मनोरसायन सेराटोनिन व रिवॉर्ड हार्मोन डोपामिन का अहम रोल है तथा उत्साह, उमंग व समर्पण का जज्बा पैदा करने वाले मनोरसायन एन्डोर्फिन भी बढ़ता है। ये मनोरसायन जज्बा,जुनून, एकता व अखंडता के मनोभाव के लिये उत्तरदायी होते हैं।देश प्रेम के मनोभाव लिये जिम्मेदार मनोरसायन ऑक्सीटोसिन के संवर्धन में राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रगान उत्प्रेरक का कार्य करते है। जिला चिकित्सालय के मनोविश्लेषक डॉ आलोक मनदर्शन द्वारा गणतंत्र दिवस सन्दर्भित राष्ट्र प्रेम मनोविश्लेषण विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya