राजस्व निरीक्षकों ने कार्यवहिष्कार कर दिया धरना, किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर तहसील सदर के समस्त राजस्व निरीक्षकों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का वहिष्कार करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता महेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ शाखा अयोध्या द्वारा की गयी।धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वृजेश कुमार,जिला मंत्री सुधांशु शेखर ,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार वर्मा संगठन मंत्री अमरनाथ शुक्ला, संप्रेक्षक ओम प्रकाश तिवारी,नरसिंह श्रीवास्तव,प्रियंवदा मिश्रा राजस्व निरीक्षक सोहावल,रामप्रताप पाण्डेय,शालू जायसवाल राजस्व निरीक्षक बीकापुर,जयशंकर सिंह राजस्व निरीक्षक मिल्कीपुर,रमेशचंद पाठक रा0 नि0 सदर, अनुपम वर्मा रा0नि0 रुदौली तथा जनपद के समस्त राजस्व निरीक्षक मौके पर मौजूद रहे।प्रमुख मांगे लोक सेवा आयोग को तत्काल अधियाचन भेज कर राजस्व निरीक्षक संवर्ग से नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।प्रदेश में सहायक भूलेख अधिकारी के रिक्त पदों को रजिस्ट्रार कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक के कोटे 9ः41के आधार पर प्रोन्नति कराकर भरा जाए।राजश्व निरीक्षक संवर्ग की लम्बित अंतिम कोटिक्रम सूची अविलम्ब प्रकशित की जाय।राजश्व निरीक्षक संवर्ग के वेतन ग्रेड पे को 2800 से बढ़ाकर 4200 किया जाए।राजश्व निरीक्षक संवर्ग को कार्यालयी सुविधा उपलब्ध करायी जाए। चैनमैन के रिक्त पदों पर अविलम्ब भर्ती की जाए।राजस्व निरीक्षकों को लैपटाप इंटरनेट रिचार्ज की सुविधा के साथ उपलब्ध कराया जाए इत्यादि।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya