सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का हुआ सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की उठी मांग

अयोध्या। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद अयोध्या का जनपदीय सम्मेलन, सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान समारोह एवं जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, संचालन प्रदेशीय उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह ने किया। प्रदेशीय मुख्य समन्वयक आशादीन तिवारी ने मां सरस्वती एवं संघ के संस्थापक स्व. शंभू नाथ वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या राजेंद्र कुमार पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या वीरेश कुमार वर्मा रहे, विशिष्ट विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री संजय पुंडीर, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी, विद्यालय एम.एल.एम.एल. इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्ष कुमार मनूचा, प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार राव एवं प्रदेशीय संघर्ष समिति संयोजक मुकेश सिन्हा, न्याय समिति संयोजक संग्राम सिंह यादव ने कर्मचारी समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए उन्हें जागरूक होने पर बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने संगठन की प्रमुख मांगों में योग्यताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक के पदों पर पदोन्नति किए जाने, 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण दिए जाने, प्रबंध समिति में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व दिए जाने, चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्त आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी व्यवस्था लागू किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग मंच के माध्यम से किया। अटेवा के जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के मंच के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का समर्थन करते हुए पुरजोर मांग रखी। शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री रामानुज तिवारी, महाराजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने सम्मेलन में उपस्थित होकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मान बढ़ाया।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

जनपद की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी श्री नीरज पाण्डेय ने जनपद अयोध्या के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से जिलाध्यक्ष के पद पर सुशील कुमार मिश्र, जिला मंत्री के पद पर अजीत कुमार चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष के पद पर श्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चक्रधर पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण कुमार सिंह, अक्षत पाण्डेय, उप मंत्री के पद पर शिव बालक पाण्डेय, सर्वेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री के पद पर सियाराम, संगठन मंत्री के पद पर आलोक पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, नंद कुमार यादव, प्रचार मंत्री के पद पर नरेंद्र कुमार, सह प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार तिवारी आय-व्यय निरीक्षक के पद पर ज्ञान प्रकाश सिंह एवं जनपदीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरजीत सिंह, अमित पाण्डेय, रमेश प्रसाद सिंह, पारसनाथ यादव, वेद प्रकाश मिश्र, पवन कुमार यादव, रामजीत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक अवधेश मिश्र ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारी बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में तुलसीराम यादव राम यज्ञ यादव, राम सूरत तिवारी, श्रीमती संतोष निषाद,  अजय कुमार तिवारी सहित अन्य सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रामनामी पट्टिका, रंगीन सचित्र सुंदरकांड एवं फूल माला से स्वागत कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालय से आए हुए कर्मचारियों पदाधिकारियों में दिवाकर कुमार वर्मा, कमल कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, शिव शंकर पाण्डेय, शिव नरायन सिंह, शिवम पाण्डेय, मनोज कुमार, ब्रजकिशोर सुखराम सत्य नारायण तिवारी, अजय कुमार, योगेश पाठक, दिवाकर उपाध्याय, विनय कुमार, सज्जन कुमार, जगत नारायण सिंह, विनोद कुमार मिश्र, आदेश मोहन बाजपेई, अशोक कुमार तिवारी, अनूप कुमार शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, लवकुश कुमार मिश्रा, शंकरनाथ यादव, अमरीश यादव, अखिलेश दीक्षित, रामसूरत, वीरेंद्र सिंह भदोरिया, रमा प्रकाश मिश्र, श्रवण कुमार, सुभाष चंद्र, जय प्रकाश, बृजेश वर्मा, अविनाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya