राष्ट्र ध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : अनूप मल्होत्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पिंगली वेंकैया की जयंती पर हुआ आयोजन

अयोध्या। राष्ट्रध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हम सभी को वीरों का बलिदान याद रखना होगा। उक्त विचार आज कम्पोजिट विद्यालय पाराताजपुर विकासखंड हैरिंग्टनगंज में पिंगली वेंकैया की 146 वी जयंती पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अनूप मल्होत्रा ने व्यक्त किए।

श्री मल्होत्रा ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रध्वज के रचनाकार पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 को मछली पट्टनम में तेलगू ब्राम्हण परिवार में हुआ था। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अध्ययन के पश्चात उन्होने लखनऊ में रेलवे गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। महात्मा गांधी ने श्री वेंकैया को राष्ट्रध्वज का प्रारूप तैयार करने का सुझाव दिया था। 1931 में करांची के अखिल भारतीय सम्मेलन में तिरंगे को स्वीकार किया था।

प्रधानाध्यापक विद्या सागर ने “ हर घर तिरंगा अभियान “ में सभी को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विद्या सागर ,सहायक सत्यप्रकाश, मो इरशाद, देवमणि तिवारी, अवधेश कुमार व रामदेव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या-बलरामपुर राजमार्ग को फोरलेन बनाने और रिंग रोड पर अंडरपास की मांग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya