आबादी से तत्काल हटाएं शराब की दुकान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुगलपुरा वार्ड में पहुंचे मेयर ने देखीं जनसुविधाएं

अयोध्या। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान क्रम में जांच करने महापौर मुगलपुरा वार्ड पहुंचे। जहां इंडिया मार्क हैंडपंप खराब मिला। वहीं आबादी में स्थित शराब की दुकान को तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया।
रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम ने बताया कि 60 दिवसीय स्वच्छता व जन समस्या निवारण अभियान क्रम में बुधवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय नगर निगम के अधिकारियों के साथ हैदरगंज वार्ड पहुंचे। यहां हैंडपंप रिबोर कराने, पानी के भराव को निकासी की व्यवस्था तथा प्राथमिक स्कूल के पासी नाली को कबर्ड कराए जाने का निर्देश दिया।

मानव नगर कॉलोनी रमन्ना और बाल्मीकि कॉलोनी में पार्क से अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री बनवाकर सुंदरीकरण कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। इसी तरह शाही मस्जिद गली स्थित आरएसएस कार्यालय के पास नाली कबर्ड करने पत्थर पटिया बिछाने को निर्देशित किया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी अपने अधीनस्थों के दायित्वों को सुनिश्चित कराएं। उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को सुंदर और जन सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान सुधा रानी पार्षद हैदरगंज, पार्षद प्रतिनिधि आलोक श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, महाप्रबंधक जलकल महेश चंद आजाद, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता निर्माण, विद्युत अभियांत्रिकी के सहायक अभियंता, सफाई नायक विनय बाघमार, कार्यालय सहायक राशिद अंसारी, संजय शर्मा साथ चल रहे थे।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya