रिमोट सेंसिंग तकनीक राष्ट्र के विकास व सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण : प्रो. अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

‘फंडामेंटल्स ऑफ रिमोट सेंसिंग’ विषय पर आमंत्रित व्याख्यान

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के स्मार्ट क्लास रूम में इण्टरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइसेंज के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के ख्यातिलब्ध शोधकर्ता व मौसम वैज्ञानिक, प्रोफेसर अभय कुमार सिंह का “फंडामेंटल्स ऑफ रिमोट सेंसिंग” विषय पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया।
व्याख्यान को संबोधित करते हुए प्रो0 अभय कुमार सिंह ने शोधकार्यो की गुणवत्ता देश के विकास में उपयोगी सिद्ध होगी। रिमोट सेंसिंग तकनीकी का विज्ञान व तकनीकी के समस्त क्षेत्रों में उपयोगिता और चल रहे शोध कार्यो का विस्तृत वर्णन किया। सेंसर्स की राडार एवं सैटेलाइट क्षेत्र में निरंतर बढ़ती हुई भूमिका से राष्ट्र समर्थवान सिद्ध होगा। रिमोट सेंसिंग तकनीकी को किसी भी राष्ट्र के विकास एवं सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। प्रो0 सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे भौगोलिक सरंचना में बदलावों का अध्ययन, मौसम की भविष्यवाणी, सामुद्रिक विज्ञान, कृषि क्षेत्र में विकास की सम्भावनायें, मृदा अपरदन व संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, उपग्रहीय अध्ययन, भूगर्भीय अध्ययन, हिमनद विज्ञान के क्षेत्र में, संचार क्षेत्र में तकनीकी विकास हेतु, भूकंप के पूर्वानुमान में, सुनामी जैसी आपदा से निपटने में सहायक सिद्ध होगी। ज्वालामुखी विस्फोट से होने वाली जन-धन की हानि को रोका जा सकेगा। वनों की घटता क्षेत्रफल, जनसंख्या के नियंत्रण करने में जैसे क्षेत्रो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वीडियो मूवी के माध्यमों को रोचकपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। रिमोट सेंसिंग तकनीकी का उपयोग असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रण करने में किया जा सकता है।
व्याख्यान में विभागाध्यक्ष प्रो0 के0के0 वर्मा ने जनसमुदाय को विद्युत चुम्बकीय तरंगो से होने वाले स्वस्थ्य विकारों के बारे में सजग किया साथ ही इनसे होने वाले विकारों से सुरक्षित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो0 सी0के0मिश्रा, महासचिव, आईएपीएस अयोध्या चैप्टर ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन को छात्र हित में महत्त्वपूर्ण बताया। अंत में डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव ने इण्डियन एसोसिएसन कार्यक्रम के तहत आयोजित व्याख्यान श्रृंखला में प्रो0 सिंह द्वारा रिमोट सेंसिंग से सम्बंधित विविधितापूर्ण ज्ञान को सहज और सरल शब्दों में छात्रों को विस्तृत ढंग से समझाने के लिए प्रो0 सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो0 के0 के0 वर्मा ने किया।
इस अवसर पर डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 सिंधु सिंह, डॉ0 अश्विनी कुमार, डॉ0 जीतेन्द्र कौशल श्रीवास्तव, डॉ0 ज्ञानेश्वर कुमार गुप्ता, इंजी० निधि अस्थाना, झुनझुन वाला पी जी महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ0 अमित कुमार श्रीवास्तव एवं सुनैना सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya