उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल करें निवारण : एम. देवराज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– उ.प्र.पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने मण्डल के अभियंताओं के साथ की बैठक

अयोध्या। उ.प्र.पावर कार्पोरेशन लि. के अध्यक्ष एम. देवराज द्वारा अयोध्या मण्डल के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियंता एवं एमस्त अधिशासी अभियंताओं के साथ आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने सभी अधिशासी अभियन्ताओं से उनके खण्ड की प्रगति की जानकारी ली गयी और निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति व समय से एम.यू बेस्ड बिल उपलब्ध करायी जाये तथा उपभाक्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को तत्काल निवारण किया जाये साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वितरण परिवर्तको के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का विश्लेषण कर क्षतिग्रस्ततता दर को कम किया जाये।

अत्याधिक हानियों वले क्षेत्रों में संघन चेकिंग अभियान चलाया जाये। उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने हेतु उनके मोबाइल नम्बर को बिल में अपडेट होना आवश्यक है। अपडेशन के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये। झटपट पोर्टल पर संयोजन हेतु आवेदन करने वाले आवेदकों को ससमय संयोजन दिया जाये। रेड के प्रकरणो में राजस्व निर्धारण के भुगतान हेतु कैम्पो का आयो्रजन किया जाये।

 

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya