ग्रापए का हुआ पुर्नगठन, देव बक्स वर्मा फिर बने जिलाध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई अयोध्या की बैठक प्रेस क्लब फैजाबाद अयोध्या में संपन्न हुई जिसमें सदस्यता नवीनीकरण के साथ साथ वर्ष 2020 की नई जिला कमेटी का गठन करने के साथ तहसील अध्यक्षों का भी चयन किया गया। बैठक में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विचार विमर्श किया गया एक बार पुनः देव बक्स वर्मा को जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर सोमनाथ तिवारी तथा महामंत्री पद पर ओम प्रकाश वर्मा को चुना गया। उपाध्यक्ष- पद पर सोमनाथ तिवारी सुनील कुमार सिंह राजेंद्र कुमार तिवारी ’राजन’ राम नेत वर्मा को चुना गया। महामंत्री पद पर- ओम प्रकाश वर्मा अखिलेश सिंह प्रमोद दुबे व पवन पांडे को चुना गया। राजेंद्र तिवारी को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मंत्री पद पर- पुरुषोत्तम दास गुप्ता जितेंद्र यादव विश्वनाथ तिवारी आरपी तिवारी अवध राम यादव को मनोनीत किया गया । संगठन मंत्री पद पर- दया शंकर मौर्य जगदंबा श्रीवास्तव हरिओम पांडे पवन कुमार तिवारी अशोक वर्मा चुने गए। प्रचार मंत्री पद पर- कृष्ण सिंगर रामराज राजेश वर्मा अजय कुमार माझी को चुना गया। लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी राम प्रकाश तिवारी को सौंपी गई। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी की कमान रविंद्र कुमार पांडे राम केर सिंह गोकरण नाथ कौशिक ओमकार यादव अमित शंकर प्रेम प्रकाश गुप्ता रामसनेही लोध अजय कुमार पांडे अमित तिवारी को सौंपी गई।
संगठन के तहसील सदर में रमेश पांडे ’तहसील मिल्कीपुर में हदय रॉम बीकापुर से दिनेश तिवारी रुदौली से रवि प्रकाश गुप्ता को तहसील अध्यक्ष पद पर चुना गया और संगठन के विस्तार हेतु दायित्व सौंपा गया। अयोध्या नगर प्रभारी पद पर स्कंध को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसकी कार्यकारिणी होती है बिना कार्यकारिणी के मजबूती के संगठन मजबूत नहीं होता है कोई भी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है नई ऊर्जा नए जोश के साथ संगठन की मजबूती पर बल देना होगा तभी संगठन पूर्ण रूप से सशक्त होगा। उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी ने कहा कि संगठन के सभी साथियों को एक नीति के साथ समाज हित में लेखनी को सावधानी व निर्विवाद रूप से चलानी होगी ।
राजेंद्र तिवारी राजन ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही ग्रामीण पत्रकारों की मजबूती बढ़ेगी ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करना होगा बैठक को रवि प्रकाश गुप्ता रामप्रकाश तिवारी रमेश पांडे हे राम विश्वनाथ तिवारी राम ने वर्मा सुनील कुमार सिंह राजेंद्र तिवारी राजन अखिलेश सिंह आदि ने संबोधित किया एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया बैठक में रवि प्रकाश गुप्ता राम प्रकाश तिवारी हिर्दय राम विश्वनाथ तिवारी रमेश पांडे राम नेट वर्मा सुनील कुमार सिंह राजेंद्र तिवारी राजन अखिलेश सिंह आदि ने संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया तथा आगामी होने वाले पत्रकार सम्मेलन पर चर्चा किया गया और जिम्मेदारी सौंपा गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya