in ,

राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का अभिन्न हिस्सा, सभी कार्यकर्ता संकल्प के साथ लक्ष्य में सहयोग करें

-भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में बोले प्रत्याशी लल्लू सिंह

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक शहर के कौशल पुरी स्थित सुरेंद्र लाल में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह बतौर अतिथि एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेषनाथ मिश्र सूडडू मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र चौधरी रामसिंह पटेल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने किया जिसका संचालन जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा ने किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय लोकदल एनडीए गठबंधन का अटूट हिस्सा है आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप सभी की जिम्मेदारी है। सभी गठबंधन धर्म को निभाते हुए प्रधानमंत्री जी के संकल्प अबकी बार 400 को पूरा करें । पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बने इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ाना है। हमारी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपने को साकार करते हुए गांव गरीब किसान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने अयोध्या धाम का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करने का काम किया है। आप सभी आशीर्वाद देते हुए भारी अंतर से जीत दिलाने का काम करें हम आपके मान और सम्मान में कोई कर कसर नहीं छोड़ेंगे ।

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश उपाध्यक्ष विशेष नाथ मिश्र सूडडू मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर एक एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी के निर्देश का पालन करते हुए प्रत्याशी लल्लू सिंह के साथ है और पूरी ईमानदारी के साथ उनको भारी अंतर से जीत दिलाने का काम करेगा। राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर पूरे देश के किसानों सम्मान बढ़ाया है । जो लोग अब तक चौधरी चरण सिंह के नाम पर राजनीति कर रहे थे वह लोग जब भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न देने की घोषणा की तो बौखला गए। धन्यवाद देने के बजाय विरोध करने लगे पश्चिम से जो एनडीए की हवा चली है पूरव में आते-आते विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष/ जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर एक कार्यकर्ता गठबंधन धर्म को निभाते हुए आपके लिए काम करेगा। गांव से लेकर शहर तक सभी कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में लग जाएं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी निर्देश का पालन करते हुए उनकी पगड़ी को नीचे नहीं होने देना है यह संकल्प हम सभी को लेकर जाना होगा।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ बेचू लाल कोरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव , सचिव अवध क्षेत्र नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी प्रमोद श्रीवास्तव अवधेश रावत, देवी शरण वर्मा, जिला सचिव राम जियावन वर्मा, राममिलन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शांति देवी एडवोकेट, प्रदेश सचिव युवा सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा,बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांडे, करिया राम वर्मा, राम लक्ष्मण कोरी, जानकी प्रसाद वर्मा, तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  पुलिस पार्टी पर हमले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

फैज़ाबाद लोकसभा : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भरा चुनाव पर्चा

डा. उत्तम कुमार अयोध्या जिला अस्पताल के बने प्रभारी सीएमएस