अयोध्या। राष्ट्र कुँवर मौर्य विगत दिनों आईआईएम में चयनित हो भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक में प्रवेश ले लिया है। विदित हो राष्ट्र कुँवर मौर्य श्रृंगारहाट अयोध्या के निवासी हैं,जो मूल निवासी अम्बेडकर नगर के हैं। हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान अयोध्या के राष्ट्रीय महामंत्री व मौर्य होम्यो हॉस्पिटल के संचालक डॉ सम्राट अशोक मौर्य के कनिष्ठ पुत्र हैं। आपने आई. आई. एम. में चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। संस्थान ने उनके इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि आप और आगे बढ़ कर देश की उत्तम सेवा करेंगे, संस्थान के तमाम पदाधिकारियों व साहित्य प्रेमियों ने राष्ट्र कुँवर मौर्य को अपना आशीर्वाद व बधाई दी है। जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरती कुंवरि मौर्य,सचिव आचार्य शशि मौर्य,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह,महामंत्री डॉ0 एस. पी. द्विवेदी,ष्साहित्य सम्राटष् के सह सम्पादक अनिरुद्ध प्रसाद शुक्ल,उपाध्यक्ष विंध्य वासनी शरण पांडिया, महिला मण्डल अध्यक्ष डॉ0 सोनी शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 उपेंद्र मणि त्रिपाठी, पत्रकार आचार्य स्कंद दास, भानु प्रताप सिंह चंद्र वंशी, जिलाध्यक्ष अजय मौर्य,प्रेस क्लब अयोध्या अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.