रेपकांड : धरने को सपा महिला सभा ने दिया समर्थन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा नेत्री सरोज यादव ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन धरती अयोध्या धाम में हुई नन्ही बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसके बड़े पिता की सदमे में मौत होने के बाद सरकार एवं प्रशासन के विरोध में लगातार गांधी पार्क में धरना चल रहा है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की अध्यक्ष सरोज यादव ने समर्थन करते हुए कहा कि मासूम एवं उसके परिवार के साथ हुए अन्याय के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। गुस्सा जताया कि हमारा समाज इतना भ्रष्ट और गंदा हो चुका है कि अब मासूम बच्चों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने लगा।

जो सरकार महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, जैसे तमाम योजनाओं को दुहाई देते हैं आज वही बेटियां, महिलाएं खतरे में है। बड़ी विडंबना है कि अभी हफ्ते 10 दिन भी नहीं हुए सरकार बने, और अत्याचार, दुराचार, भ्रष्टाचार, जैसी घटनाएं होना शुरू हो गई । परिवार एवं उस बच्ची के लिए हम महिलाएं सरकार से मांग करते हैं कि बच्चे की से उचित से उचित इलाज की व्यवस्था की जाए एवं दोषी को कठोर से कठोर दंड देने का दिया जाए। और 2. 50 लाख रुपये का मुआवजा परिवार को दिया जाए। अगर ऐसा ना हुआ तो हम सभी महिलाएं मजबूर होकर सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर महिला सभा की सचिव पूनम यादव, रीता राही, शिखा यादव, अंशिका यादव, शिव कुमारी, अर्पिता, राजकुमारी, कमला यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya