रामतेज मिश्र बने कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या प्रत्याशी रीता मौर्या ने र्सौंपा नियुक्ति पत्र

अयोध्या। कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल अशोक गोयल ने फैजाबाद सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त नायब सूबेदार रामतेज मिश्रा को बनाया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया रामतेज मिश्र जी की नियुक्ति सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति से हुई है।

कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर विधानसभा प्रभारी विधायक अनूप नाग और महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी रीता मौर्या ने नियुक्ति पत्र सौंपा। रामतेज मिश्र को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा अशोक सिंह महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सविता यादव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु प्रवीण श्रीवास्तव उमेश उपाध्याय विनोद गुप्ता आरिफ आब्दी रामनरेश मौर्य डीएन वर्मा कैप्टन जगदीश प्रसाद यादव रजनीश शर्मा राकेश तिवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा श्रीनिवास पोद्दार शैलेंद्र मणि पांडे नागा राम लखन दास अनूप मिश्रा नाजिम हुसैन अशोक राय अश्वनी कुमार सिंह मधुर अनिल तिवारी अनिल सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में कार्य करना गर्व व सम्मान की बात : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya