Breaking News

रामलला को पहनाई गयी खादी की विशेष पोशाक

– फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास को किया समर्पित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की है। मंगलवार वसंत पंचमी को भगवान रामलला को विशेष प्रकार का खादी वस्त्र पहनाया गया। जिसके लिए देश के विशेष पोशाक बनाने वाले फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार कर खुद रामलला को समर्पित करने अयोध्या धाम पहुंचे हैं। जन्मभूमि में विराजित रामलला के लिए विशेष प्रकार के पोशाक लेकर अयोध्या पहुंचे फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने दरबार के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को समर्पित किया। यह पोशाक वसन्त पंचमी पर्व व सप्ताह के प्रत्येक दिन के अलग अलग रंगों के बनाये गए हैं। वही फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे डिजाइन हम लोग हमेशा ऐसे ही कपड़े बनाते आ रहे हैं। लोगों के लिए भगवान राम की पोशाक डिजाइन किया है। कहा कि भगवान राम को किस तरह से योगदान दे सकता हूं, कैसे आगे ले जा सकता हूं।इसलिए मैं खादी के संपर्क में आया। खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी का ड्रेस बनाने का विचार आया। इसके पीछे कई कारण थे। बताया कि अगर भगवान राम खादी का वस्त्र पहनेंगे तो आम जनमानस में यह बड़ा मैसेज जाएगा। जनमानस में भी खादी के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।हजारों की तादात में जब मंदिर पर लोग इकट्ठा होंगे तो वही रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। लोग भगवान राम के कपड़े बनाना शुरू करेंगे। कई सारे बुनकर हैं। कई सारे खादी उद्योग है। जो लोग इनसे जुड़े हुए हैं उनको भी कहीं न कहीं रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। खादी का संयोग बन चुका है। अब भगवान रामलला के दरबार में सिर्फ खादी के कपड़े पहने जाएंगे । सभी भगवान के लिए पोशाक है उसमें हनुमान जी भी हैं। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा वस्त्र तो रविवार को पिंक वस्त्र उनके हिसाब से अलग-अलग दिन पहनाए जाएंगे। बताया कि जिस कलर के वस्त्र भगवान को पहनाए जाते हैं उसी तरह से हम ने डिजाइन किए हैं।इससे खादी को बढ़ावा मिलेगा और इससे रोजगार भी आगे बढ़ेगा या देश के लिए डबल मैसेज है।

इसे भी पढ़े  शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.