रामघाट हाल्ट को जल्द मिलेगा पूर्ण स्टेशन का दर्जा, सांसद ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह व मण्डलीय रेल प्रबन्धक कामर्शियल एके सिंह ने अयोध्या स्थित रामघाट हाल्ट का निरीक्षण किया। रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्रदान किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे श्रद्धालुओ की अपेक्षा के अनुरुप विकसित किया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिये जाने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। यह प्लान तीन भागो में विभक्त होगा। जिसमें शार्ट टर्म, मीडियम टर्म व लांग टर्म में किये जाने वाले काम शामिल है। यहां प्लेटफार्म बड़ा करने के साथ यात्रियों के शेड व बुजुर्गो हेतु विशेष व्यवस्था की जायेगी। उन्होने बताया कि सरयू स्नान के लिए ट्रेन से आने वाले श्रद्धालु रामघाट हाल्ट का प्रयोग करते है। यहां यात्रियों के रुकने, पेयजल, समेत सभी बुनियादी जरुरतों को पूरा किया जायेगा। काफी दिनों से इसकी मांग श्रद्धालुओं के द्वारा की जा रही थी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रभु राम की प्रतिमा के लिए धन निर्गत करने पर भाजपा नेताओं ने सरकार को दी बधाई

अयोध्या। भगवान राम की अयोध्या में भव्य प्रतिमा व पयर्टन से जुड़े विभिन्न केन्द्रों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा 447.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दिये जाने पर भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भगवान राम विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा पूरी दुनिया के लिए श्रद्धा व भक्ति का केन्द्र रहेगी। प्रतिमा का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से अयोध्या में पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार इस फैसले के लिए अभिनंदन की पात्र है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रभु राम की विश्व की सबसे उंची प्रतिमा के साथ यहां पयर्टकों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पयर्टन के विकास के लिए सरकार ने योजनाओ की श्रंखलाएं अयोध्या को प्रदान की है। अयोध्या अपनी गरिमा व महिमा के अनुरुप विकसित हो रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में पयर्टकों को अंतराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुविधा शीघ्र मिलेगी। सरकार को बधाई देने वालो में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, संजीव सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, विजेता जायसवाल शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya