राम मंदिर निर्माण : छत का 40 फीसदी काम पूरा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मंदिर की छत में कमल दल शंख व फूलों की हो रही नक्काशी


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के छत बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। मन्दिर की छतों का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राममंदिर अब भव्य स्वरूप लेने लगा है। मंदिर के छत में कमल दल, शंख और फूलों की नक्काशी से मंदिर भव्यता और बढ़ रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के गर्भगृह में लग रहे खूबसूरत नक्काशीदार पत्थरों और मंदिर निर्माण को लेकर फोटो जारी की हैं। ट्रस्ट के अनुसार छत बनाने का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। छत में भक्तों को कमल दल और फूलों की नक्काशी के दर्शन होंगे। इसके निर्माण से जुड़े तराशे गए पत्थरों को मंदिर निर्माण स्थल पर जुटा लिया गया है। पूरे छत का निर्माण राजस्थान के सैंड पिंक स्टेन से किया जा रहा है।

यह निर्माण पत्थर के खास कारीगरों और मशीनों की सहायता से एलएंडटी के इंजीनियरों की देखरेख में किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र की माने तो राम मंदिर के भूतल में करीब चार सौ बीम लगाये जाने हैं। इनमें से अब तक 250 से अधिक बीम लगाये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त शेष पर काम चल रहा है। यह कार्य जून में पूरा कर लिया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya