रामजन्मभूमि दर्शनार्थियों के लिए शुरू हुई राम रसोई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रद्धालुओं में मिलेगा निःशुल्क भोजन

अयोध्या। रामजन्मभूमि के दर्शनार्थियों के लिए रविवार को निःशुल्क भोजन कराने के लिए राम रासोई की शुरूआत हुई। यह व्यवस्था अमावां राम मंदिर परिसर में निखिल तीर्थ विकास समिति के तत्वावधान में की गई है। तिरुपति बालाजी देवस्थानम् से आए आचार्यों ने अभिषेक के साथ भगवान का कल्याण महोत्सव मनाया। इस आयोजन के यजमान स्वयं निखिल तीर्थ विकास समिति के सचिव किशोर कुणाल थे।
भोजन वितरण से पहले रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास ने रामलला को खीर-पूड़ी का भोग लगाया और यही प्रसाद श्रद्धालुओं में भी वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि बिहार के प्रसिद्ध चावल गोविंद भोग व दाल के अलावा मौसमी सब्जियों का प्रसाद प्रतिदिन राम नगरी आए राम भक्तों को प्राप्त होता रहेगा।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला मामले पर हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya