कार्यकर्ताओं ने किया गया स्वागत
अयोध्या। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद की दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर राम मोहन भारती ने गोसाईगंज विधानसभा के पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ सोमवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुॅचकर हनुमन्तलला के दरबार में माथा टेका तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के लम्बे हुजों के साथ पार्टी कार्यालय पर पहॅुचने पर जिलाध्यक्ष व निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने श्री भारती को माला पहना स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशियॉ व्यक्त की।
रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की जिसके बाद सोमवार को सुबह गोसाईगंज विधानसभा के चौरे, हैदरगंज, तारून तथा गोसाईगंज मण्डल के कार्यकर्ता तारून बाजार में इकटठा होकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती के अगुवाई में सैकड़ों बाईकों पर सवार अयोध्या पहुॅचे जहॉ बजरंग बली के दरबार में माथा टेंककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पार्टी के जिला कार्यालय पहुचने पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यालय पर मिष्ठान बॉटकर खुशियॉ मनाई गयी। श्री भारती के साथ तारून मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, हैदरगंज के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्र, चौरे के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह के अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोकरन द्विवेदी, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, बब्लू पासी, पतिराज वर्मा, अखण्ड सिंह, अशोक तिवारी, राकी द्विवेदी, ब्रम्हादीन तूफानी, संदीप वर्मा, राघवराम वर्मा, राहुल कुमार, सुभाषचन्द्र, नलिनेश सिंह, रामधारी यादव, ब्रम्हादीन निषाद, आशीष भारती, रमेश वर्मा, पवन तिवारी, देवेश तिवारी, राम धीरज पाण्डेय, दिवाकर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।