राममंदिर निर्माण : गर्भगृह के चारों तरफ लग रहा पिंक स्टोन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने जारी की तस्वीरें

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने मंगलवार को श्रीराम लला के गर्भगृह की नई तस्वीरें ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से जारी की है। तस्वीरों में गर्भ गृह के चारों तरफ लग रहे पिंक स्टोन व उस पर उभरी बेहद खूबसूरत कृलाकृति दिख रही है।

गौरतलब है कि श्री रामलला के मंदिर के प्लिंथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद गर्भगृह का काम तेजी के साथ हो रहा है। मंदिर निर्माण की प्रगति को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से ट्रस्ट समय-समय पर वीडियो और फोटो जारी कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिए मंगलवार को भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण की प्रगति के चार फोटो सांझा की हैं।

बताया जा रहा है कि इसी निर्माण के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक भी आहूत की गई है। ट्रस्ट की बैठक हर तीसरे महीने होती है। इस बार यह बैठक 11 सितंबर को होगी। बैठक में राम मंदिर के साथ रामजन्मभूमि परिसर में प्रस्तावित योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya