राम ने बहुत कुछ खोया राम बनने के लिए : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामलीला का सांसद ने किया उद्घाटन

अयोध्या। मया ब्लाक के कल्याणपुर बरौली में रामलीला के उद्घाटन के उपरान्त सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राम ने बहुत कुछ खोया राम बनने के लिए। भगवान राम का जीवन हमें आदर्श व मर्यादा की शिक्षा प्रदान करने के साथ जीवनसंघर्ष में कभी विचलित न होने की सीख भी देता है। पूरी दुनिया ने सदा अयोध्या से निकले संदेश को आत्मसात किया है। वर्तमान परिस्थितियों में अयोध्या के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की है।
उन्होने कहा कि अयोध्या निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। दीपोत्सव की वजह से यहां की संस्कृति वैश्विक स्तर पर परिभाषित हुई है। रामराज्य की अवधारणा हमें एक हर्षपूर्ण परिवेश की ओर ले जाती है। इसी अवधारणा को सम्बल प्रदान करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित करनी चाहिए। आज पूरा विश्व अयोध्या और यहां रहने वाले लोगो की ओर देख रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हम सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। सौहार्दपूर्ण परिवेश सदा अयोध्या की पहचान यहां के निवासियों की वजह से रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, संजीव सिंह, उमेश सिंह टीपू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, श्याम सिंह महंथ, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, अमर बहादुर सिंह गुड्डू मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya