योग प्रतियोगिता में राजपाल व जूली रहीं विजेता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीडा विभाग आवासीय परिसर में चल रही अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता 2021-22 के तहत छात्र-छात्रा वर्ग में योग और कुलपति ब्रिगेड और रजिस्ट्रार ब्रिगेड के बीच म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता हुई। सोमवार को छात्र-छात्रा वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी।

योग प्रतियोगिता के छात्र-छात्रा वर्ग में मुख्य अतिथि प्रो. संत शरण मिश्र ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और और जीवन में योग की उपयोगिता को साझा किया। योग प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में योग विभाग के राजपाल कई चरणों के बाद विजेता और शारीरिक शिक्षा के प्रियांशु उपविजेता बने। छात्रा वर्ग में योग विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। जूली ने पहला और स्वेच्छा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका अनुराग सोनी, आलोक तिवारी, गायत्री वर्मा और देवेन्द्र कुमार वर्मा ने निभाई।

सायंकालीन सत्र में कुलपति और कुलसचिव ब्रिगेड के मध्य म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया और जीत की बधाई दी। रोमांचक मुकाबले में कुलसचिव ब्रिगेड के संतोष कुमार मौर्य ने कुलपति ब्रिगेड के डॉ. अनुराग तिवारी को हराया। द्य म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता में डॉ. मोहन चन्द्र तिवारी, अनुराग सोनी, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह, संतोष मौर्य, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनुराग तिवारी, आलोक तिवारी ने प्रतिभाग किया। अरविन्द तिवारी और अरविन्द यादव म्यूजिकल चेयर खेल में निर्णायक रहे। इस दौरान क्रीडा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, आनंद मौर्य, अजीत यादव, अजय यादव, कन्हैया व अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya