राजकुमार पाण्डेय अध्यक्ष व राम सुरेश बने मंत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

अयोध्या। उ.प्र. सिंचाई संघ की अयोध्या इकाई का गुरुवार को पुनर्गठन किया गया। नलकूप कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन का चुनाव कराया गया। चुनाव के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में अवधेश कुमार मिश्र व स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में उप राजस्व अधिकारी प्रभाकर नाथ तिवारी शामिल रहे। सर्व सम्मति से संगठन के सभी सदस्यों ने निर्विरोध राजकुमार पाण्डेय को अध्यक्ष व राम सुरेश को मंत्री चुना। निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संरक्षक प्रेमानन्द चतुर्वेदी ने कराया।

इस मौके पर निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार 15 दिन में किया जाएगा। अधिवेशन में प्रमुख रूप से राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष विजय किशोर मिश्र, मंत्री शशी शुक्ल,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक महेश तिवारी व कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  काली पट्टी बांधकर पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya