निषाद समुदाय ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की उठाई मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। निषाद समाज ने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निषाद समुदाय की 16 जातियों को अनुसूचित जाति सूची में शामिल कराने की मांग की गयी है।
सिंचाई मंत्री से मांग की गयी है कि तालाबों व पोखरों में मत्स्य पालन व सिंघाड़ा खेती के लिए नीलामी मछुआ समुदाय के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर की जाती है वर्ष 2013 के पूर्व मत्स्य नीलामी का लगान एक हजार रूपये प्रति हेक्टेयर था जिसे बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है जिससे लागत के अनुरूप आय नहीं हो पा रही है ऐसी दशा में लगान घटाया जाय। प्रतिनिधि मण्डल में विजय निषाद, अरविन्द निषाद, हेमंत निषाद, सुनील निषाद, दुर्गेश निषाद, घनश्याम निषाद, आशाराम निषाद, हरिभजन गौड, मुकेश कुमार निषाद, नागेश्वर निषाद, संजय निषाद, अनिल कुमार, राम नाथ निषाद, अभिषेक निषाद, एनएन निषाद, सुशीला निषाद आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  अग्निशमन : प्रशासनिक यांत्रिक सहयोग के साथ सजग नागरिक समन्वय भी आवश्यक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya