बरसात ने ढाया कहर धान, गन्ने की फसल व कई गांव हुए जलमग्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बाजारों की दुकानों मे पानी भर गया

 

तहसील सोहावल हुई जलमग्न

सोहावल। 48 घंटे की मूसलाधार बारिश से बडांगाव रौनाही हूंसेंपुर सिडहिर नरसिंह पुर मझौलिया के गांव मे जलमग्न होने से आवागमन मे भारी दुश्वारियां बढ़ा दी। हूंसेंपुर निवासी जवाहर पुत्र नरायन का बीती रात कच्चा मकान गिर जाने से परिवार खुले मैदान में आ गया। किसान सूर्यनाथ वर्मा की खड़ी धान एवं गन्ने की फसल ढह गयी।

सत्ती चौरा से बड़ागांव की गड्ढा युक्त सड़क और टूटी नालियो से जलभराव की निकासी नही हो पाने के कारण बाजारों की दुकानों मे पानी भर गया। जिससे अधिकतर दुकानें सुबह से बंद रही। सबसे ज्यादा स्थिति अवधेश नगर (मदरहवा) मुन्ना का पुरवा की खराब हुई। सड़कों तथा घरों के सामने पानी भर जाने से घर से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya