बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश

अयोध्या। जनपद में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, डीएम के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर दिया है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है अयोध्या रेलेवे स्टेशन सहित कई कालोनियां जलमग्न हो गयी है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भरा पानी

बुधवार से ही हो रही मूसलाधार बारिश ने अयोध्या नगर निगम के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं वही कई लोगों के घरों व कई सरकारी कार्यालयों में पानी घुस गया है, शहर के नाले उफान पर रहे। शहर की यह दशा हो गई कि नाले, सड़कें सभी एक दूसरे में मिल गए और इनके ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है।

जलवान पुरा कॉलोनी में घरो में एक मंजिल तक घुसा पानी

अयोध्या रेलवे स्टेशन से लेकर मठ मंदिरों और कॉलोनियों में पानी पहुंच गया है। दंत धावन कुंड चौराहे पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित है। अयोध्या रेलवे स्टेशन में समेत आरक्षण काउंटर तक पानी भर गया है। सप्त सागर कॉलोनी में भी पानी ने लोगों को संकट में डाल रखा है। घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। दूसरी ओर जलवानपुरा कॉलोनी में घरों में तो एक मंजिल तक पानी घुस गया है।

कई ग्राम सभाओं में भरा पानी

नगर निगम के आयुक्त और अयोध्या के कमिश्नर से कॉलोनी वासियों ने गुहार लगाई है। लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात 9 बजे तक 170.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya